समाचार
देश की पहली गौ-कैबिनेट मध्य प्रदश में बनने जा रही है।

शिवराज सरकार ने गौ रक्षा और संवर्धन के लिए एक सराहनीय कदम उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया की वे गौ-कैबिनेट बनवाएंगे। इस कैबिनेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे। इस विषय में पहली बैठक 22 नवंबर को अगर-मालवा में होगी।
हालाँकि, कांग्रेस के कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की यह बात सब जानते हैं पिछले 15 सालों में शिवराज सरकार ने गौ संरक्षण के लोए कुछ नहीं किया है। कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में गौशालाओं के निर्माण का वादा किया था और साथ ही डोनेशन के लिए एक पोर्टल शुरू किया था जिसमे डोनेशन देने पर आयकर में छूट देने का वादा भी किया गया था।